हमारा नारा
यह योजना क्यों
- इस योजना से कन्या के विवाह के प्रति माता-पिता असहाय महसूस नहीं करेंगे ।
- भ्रूण हत्या में कमी आयेगी ।
- समाज में कन्याओं के प्रति श्रद्धा व सहानुभूति बढ़ेगी ।
- दहेज प्रथा पर रोक लगेगी ।
- विवाह के मौके पर खर्चों की साझेदारी एवं कमी होगी।
- वर और वधु दोनों सम्मानित होंगे जिससे उनको आत्मबल मिलेगा ।
- समाज के कन्याओं के विवाह के लिए एक आधुनिक प्लेटफार्म मिलेगा ।
- बाल विवाह पर रोक लगेगी।
प्रस्तावित योजनाएँ
- राज्य के प्रत्येक जिला एवं प्रखण्ड में विवाह मंडप बनाना ।
- सोसाईटी में पंजीकृत परिवारों के महिलाओं को सरकारी कल्याण एवं लाभकारी योजनाओं से जोड़ना |
- प्रखण्ड स्तरीय व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र खोलना एवं कन्याओं को स्वावलम्बी बनाना ।
- बालिका स्कूल एवं छात्रावास का निर्माण ।
- कन्या विवाह सहयोग एवं उपहार योजना को राज्य के प्रत्येक परिवार को जोड़ना ।
- निबंधित कन्याओं के नाम से एक वृक्ष लगाना ।